आप प्राइवेट कर्मचारी हैं तो जानिए अपनी सेलरी के बारे में
#newtechview :- दोस्तों आप भी किसी प्रायवेट या सरकारी ऑफिस में आउटसोर्स (प्रायवेट) कार्य कर रहे हैं जैसे:- सेल्समेन, कम्पुटर ऑपरेटर, प्लंबर, या इसी प्रकार के किसी पद पर हैं तो आपको पता होना चाहिए की शासन ने आपके लिए कितना वेतनमान तय किया है जी हैं सभी प्रायवेट कर्मचारियों के लिए शासन द्वारा न्यूनतम वेतन दर निर्धारित की जाती है जिसकी अधिसूचना श्रम विभाग द्वारा जारी की जाती है जिसमें कार्य क्षमता और अनुभव के आधार पर श्रमिकों का वर्गीकरण किया जाता जिसमें:- 1.उच्च कुशल 2.कुशल 3.अर्ध कुशल 4.अकुशल इन चार प्रकार से श्रमिकों को वर्गीकृत करके उनका न्यूनतम वेतन निर्धारित किया जाता है | तो आप भी कहीं प्रायवेट कार्य करते हैं तो आपको भी जानना चाहिए कि आपको जो मानदेय मिल रहा है क्या वह शासन द्वारा तय मानदेय से कम तो नहीं है और यदि आपको कम मानदेय मिल रहा है तो आप इस जानकारी को लेकर अपने अधिकारी या बोस से बात कर सकते हैं तथा शासन द्वारा तय मानदेय देने के लिए कह सकते हैं | यदि आपको कम मानदेय मिल रहा है तो इसके लिए आप...